पंजाब में भारत-पाक सीमा के पास बीएसएफ ने बरामद की 3 किलो हेरोइन व चीन निर्मित पिस्तौल
फिरोज़पुर (पंजाब) में गुरुवार रात बीएसएफ द्वारा भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 3 किलोग्राम हेरोइन, 1 चीन निर्मित पिस्तौल, कार्टिलेज व मैगज़ीन बरामद की गई। बकौल बीएसएफ, पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन पर फायरिंग करने के बाद तलाशी अभियान में यह चीज़ें बरामद हुईं। इससे पहले गुरदासपुर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन बीएसएफ की फायरिंग के बाद वापस लौट गया था।
read more at ABP न्यूज़


