कश्मीर में एलओसी के पास मिलीं 8 एके राइफल, 12 चीनी पिस्तौल व 14 पाकिस्तानी व चीनी ग्रेनेड
सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान में एलओसी के पास रामपुर सेक्टर (बारामूला) में भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किए। सेना के अनुसार, अभियान में 8 एके राइफल, 560 ज़िंदा राइफल राउंड, 24 मैगज़ीन के साथ 12 चीनी पिस्तौल, 224 ज़िंदा पिस्तौल राउंड, 14 पाकिस्तानी व चीनी ग्रेनेड और पाकिस्तानी झंडे वाले 81 गुब्बारे मिले।
read more at इंडिया टीवी


