चुनाव लड़ूं या न लड़ूं?: बीजेपी द्वारा जारी उम्मीदवारों की 3 सूचियों में नाम न आने के बाद शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा में लोगों से पूछा है, "मैं चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं?" इससे पहले उन्होंने एक जनसभा में कहा था, "आपको ऐसा भैया नहीं मिलेगा…जब मैं चला जाऊंगा तब याद आऊंगा।" गौरतलब है, एमपी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी द्वारा जारी उम्मीदवारों की 3 सूचियों में चौहान का नाम शामिल नहीं है।
read more at ABP न्यूज़


