Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर संग्रह 2022-23 में बजट अनुमान से ₹4 लाख करोड़ अधिक रहने की संभावना है: राजस्व सचिव

short by अनिल कुमार / on Wednesday, 23 November, 2022
राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा है कि कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में बजट अनुमान से लगभग ₹4 लाख करोड़ अधिक रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹17.50 लाख करोड़ व अप्रत्यक्ष कर ₹14 लाख करोड़ के करीब रह सकता है। बकौल बजाज, कर राजस्व में बढ़ोतरी जीडीपी वृद्धि की तुलना में अधिक बनी रहेगी।
read more at भाषा