संस्कृत को संवाद की भाषा व राजभाषा बनाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है: सरकार
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बताया है कि संस्कृत को संवाद की भाषा और राजभाषा बनाने के लिए सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक के प्रश्न के जवाब में उन्होंने यह बताया। बकौल मंत्री, संविधान के अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी है जिसकी लिपि देवनागरी है।
read more at The Print


