आईएएस बनने के लिए छोड़ी थी ₹14 लाख/वर्ष की जॉब, अभ्यर्थी ने पास की सिविल सेवा परीक्षा
आईएएस अधिकारी बनने के लिए ₹14 लाख/वर्ष की नौकरी छोड़ने वाले बिहार निवासी अनुनय आनंद नामक अभ्यर्थी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 185वीं रैंक हासिल की है। बकौल आनंद, यह उनका तीसरा प्रयास था और वह आगे भी यूपीएससी की परीक्षा देना चाहते हैं क्योंकि 185वीं रैंक के चलते उन्हें इस बार आईपीएस का विकल्प ही मिलेगा।
read more at News18 हिंदी


