Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

के कविता ने एससी में दायर की याचिका, दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में गिरफ्तारी को दी चुनौती

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 18 March, 2024
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार बीआरएस एमएलसी के कविता ने सुप्रीम कोर्ट (एससी) में एक याचिका दाखिल कर केस में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता को शुक्रवार को मामले में हैदराबाद से ईडी ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल कविता 7 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में हैं।