'भारत जोड़ो यात्रा' में बुलाए जाने पर अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आमंत्रण के लिए धन्यवाद
'भारत जोड़ो यात्रा' में बुलाए जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा, "आमंत्रण के लिए धन्यवाद।" उन्होंने लिखा, "भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है जिसमें प्रेम, अहिंसा व सहयोग वे तत्व हैं जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है यात्रा इसी उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।"
read more at जनसत्ता


