तमिलनाडु में कथित गैस रिसाव के बाद एक स्कूल के 60 से अधिक बच्चे पड़े बीमार, इलाज जारी
तमिलनाडु के कृष्णागिरी ज़िले के होसुर इलाके में शुक्रवार दोपहर को सरकारी स्कूल के 60 से अधिक बच्चे अचानक बेहोश हो गए व उल्टी करने लगे जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल अधिकारी, किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है। अधिकारियों को संदेह है कि ज़हरीली गैस का रिसाव होने से बच्चे बीमार पड़े हैं।
read more at ABP न्यूज़


