2021-22 में करीब 5% घटा एयरटेल के प्रमुख सुनील मित्तल का कुल वेतन
भारती एयरटेल की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 में कंपनी के चेयरमैन सुनील मित्तल का कुल वेतन करीब 5% घटकर ₹15.39 करोड़ रहा। वर्ष 2020-21 में मित्तल का वेतन ₹16.19 करोड़ था। एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि मित्तल के वेतन और भत्ते में कोई बदलाव नहीं हुआ और अनुलाभ में कमी की वजह से यह गिरावट हुई है।
read more at दि प्रिंट


