Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

MP में 16 अक्टूबर से पेट्रोल पंप नहीं लेंगे ₹2,000 से ज़्यादा का UPI पेमेंट

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Saturday, 19 September, 2026
एमडीआर चार्ज के कारण मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप डीलर्स 16 अक्टूबर से ₹2,000 से ज़्यादा की पेट्रोल-डीज़ल खरीद पर UPI पेमेंट नहीं लेंगे। एमपी पेट्रोल पंप डीलर्स असोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, ''नई व्यवस्था के तहत एक पेट्रोल पंप को करीब ₹17,700/माह का नुकसान उठाना पड़ेगा...हमारा मार्जिन कम है, इसलिए हम अतिरिक्त खर्च वहन नहीं कर सकते हैं।''