एचडीएफसी अगले 6 महीने में 2,500 लोगों को देगा रोज़गार, 2 लाख गांवों तक बढ़ाएगा पहुंच
एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि वह अगले 18-24 महीनों में 2,00,000 गांवों तक अपना नेटवर्क बढ़ाएगा और इसके लिए आगामी 6 महीने में उसकी 2,500 लोगों को रोज़गार देने की योजना है। बकौल बैंक, नई शाखाओं, बिज़नेस संवाददाता, बिज़नेस फेसिलिटेटर्स व डिजिटल प्लैटफॉर्म आदि के ज़रिए नेटवर्क फैलाया जाएगा। बैंक फिलहाल 1,00,000 से अधिक गांवों में सेवाएं देता है।
read more at हिन्दुस्तान


