Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेधा पाटकर को 23 साल पुराने मानहानि मामले में दिल्ली के कोर्ट ने ठहराया दोषी

short by Chandramani / on Friday, 24 May, 2024
दिल्ली के साकेत कोर्ट ने 2001 के एक मानहानि मामले में नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़ीं ऐक्टिविस्ट मेधा पाटकर को दोषी ठहराया है। दिल्ली के एलजी व अहमदाबाद स्थित एनजीओ नैशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज़ के तत्कालीन प्रमुख वीके सक्सेना ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। अब इस मामले में सज़ा पर सुनवाई 30 मई को होगी।