टी नटराजन ने दर्ज किए आईपीएल में अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
सनराइज़र्स हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ टी. नटराजन ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए जो आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 15वें ओवर में ललित यादव को, 19वें ओवर में अक्षर पटेल, ऑनरिक नॉर्खिया और कुलदीप यादव को आउट किया। नटराजन ने आईपीएल में पहली बार 4 विकेट लिए हैं।
read more at NewsBytes हिन्दी


