राहुल गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा- विश्वास की सौगात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'मोदी सरनेम' मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी सज़ा पर रोक लगाए जाने के बाद शुक्रवार को दिल्ली में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान लालू ने राहुल को गुलदस्ता भेंट करते हुए उन्हें गले लगाया। आरजेडी ने मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट कर लिखा, "स्नेह, आदर और विश्वास की सौगात!"
read more at ABP न्यूज़


