पीएम ने यूपी में 5 नए एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कई अन्य परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से राज्य में ₹34,700 करोड़ की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने आज़मगढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद, चित्रकूट व अलीगढ़ के नए एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ₹19,000 करोड़ की कई सड़क परियोजनाओं और ₹8,200 करोड़ की कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।
read more at यूपी सरकार


