Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई के अटल सेतु से एक महीने में गुज़रे 8 लाख वाहन, वसूला गया करीब ₹14 करोड़ टोल

short by श्वेता भारती / on Thursday, 15 February, 2024
मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अनुसार, 12 जनवरी से 13 फरवरी तक मुंबई के अटल सेतु से 8.13 लाख वाहन गुज़रे जिनसे ₹13.95 करोड़ टोल वसूला गया। बकौल एमएमआरडीए, इस दौरान सर्वाधिक 7.97 लाख कार सेतु से गुज़रीं। एमएमआरडीए के कमिश्नर ने बताया कि 12 जनवरी से अब तक करीब 4% वाहन बिना टोल दिए सेतु से गुज़रे।