Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तेलंगाना में टीआरएस विधायक का बेटा हुआ गिरफ्तार

short by अनिल कुमार / on Saturday, 8 January 2022
तेलंगाना पुलिस ने टीआरएस विधायक वनमा वेंकटेश्वर राव के बेटे वनमा राघवेंद्र राव को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक परिवार के चार सदस्यों की जलने से मौत हो जाने के बाद राघवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने राव के साथ संपत्ति विवाद का आरोप लगाया था।
read more at ANI