कोविड-19 नेगेटिव हुईं नोरा फतेही, लिखा- ताकत व ऊर्जा वापस पाने के लिए काम करती रहूंगी
अभिनेत्री नोरा फतेही ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए बताया कि वह कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो गई हैं। उन्होंने लिखा, "आखिरकार मेरे टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है...आप सभी की प्रार्थनाओं और प्यारे संदेशों के लिए धन्यवाद।" बकौल ऐक्ट्रेस, "यह कठिन समय रहा...लेकिन मैं अपनी ताकत और ऊर्जा वापस पाने के लिए काम करना जारी रखूंगी।"
read more at ABP न्यूज़


