Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अंतरिक्षयात्री ने शेयर कीं स्पेस से ली गईं फ्रांस के एयरपोर्ट की तस्वीरें

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 30 November 2021
फ्रांसीसी अंतरिक्षयात्री थॉमस पेस्क्वेट ने हाल ही में इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से ली गईं देश के एयरपोर्ट्स की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पेरिस स्थित ओरली एयरपोर्ट, पेरिस चार्ल्स दे गोल, मॉनपलिए-मेडिटेरियन एयरपोर्ट और अन्य शामिल हैं। पेस्क्वेट ने तस्वीरों के साथ लिखा, "कमर्शियल पायलट के रूप में फ्रांसीसी एयरपोर्ट हमेशा मेरा ध्यान खींचते हैं।"
read more at Twitter