Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन थे स्वतंत्र भारत का पहला बजट पेश करने वाले आर.के. शनमुखम चेट्टी?

short by नेहा भारद्वाज / on Wednesday, 1 February, 2023
स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री आर.के. शनमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को देश का पहला बजट पेश किया था। जस्टिस पार्टी के नेता चेट्टी कोचीन राज्य के पूर्व दीवान थे और उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज व मद्रास लॉ कॉलेज से पढ़ाई की थी। चेट्टी 1933-35 तक भारत की केंद्रीय विधान सभा के अध्यक्ष भी रहे थे।