यूक्रेन ने कहा रूस ने आत्मघाती ड्रोन से राजधानी कीव पर किया हमला, सामने आया वीडियो
यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार को कम-से-कम 3 धमाकों की आवाज़ सुनाई दी। राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय के प्रमुख आंद्रे यरमैक ने बताया कि आत्मघाती ड्रोन से हमले किए गए। मेयर विटाली क्लिचको के मुताबिक, केंद्रीय शेवचेनकीवकी क्षेत्र में आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पोस्ट में क्षेत्र में आग लगते व काला धुआं उठते दिखा।
read more at हिन्दुस्तान


