Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हम यूक्रेन में फंसे पड़ोसी देशों के नागरिकों की मदद के लिए तैयार हैं: यूएन में भारत

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 1 March, 2022
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा है कि भारत यूक्रेन में फंसे अपने पड़ोसी देशों और विकासशील देशों के नागरिकों को निकालने में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "संघर्ष के ऐसे समय में भारत नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों की सुरक्षा और भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।"