Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नाइजीरिया, फिलीपीन्स समेत अन्य देशों ने तेजस विमान खरीदने में दिखाई रुचि: एचएएल प्रमुख

short by शिखा तोमर / on Thursday, 7 December, 2023
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अध्यक्ष सीबी अनंतकृष्णन ने कहा कि नाइजीरिया, फिलीपीन्स, अर्जेंटीना और मिस्र ने स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' को खरीदने में रुचि दिखाई है। अनंतकृष्णन ने बताया कि संभावित खरीद के लिए इन देशों से बातचीत जारी है। बकौल अनंतकृष्णन, अगर सौदे पर मुहर लगती है तो विमानों की आपूर्ति पर विचार किया जाएगा।