1.3% घटीं जेट फ्यूल की कीमतें, दिल्ली में ₹1,21,475/किलोलीटर में बिकेगा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, बुधवार को जेट फ्यूल की कीमतों में 1.3% की कटौती की गई जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹1,21,475.74/किलोलीटर हो गई है। वहीं, कोलकाता में जेट फ्यूल की कीमत ₹1,26,369.98/किलोलीटर जबकि मुंबई में इसकी कीमत ₹1,20,306.99/किलोलीटर हो गई है। गौरतलब है, किसी भी एयरलाइन के कुल खर्च का 40% हिस्सा जेट फ्यूल पर जाता है।
read more at Moneycontrol हिंदी


