भारत ने कनाडा को अपने करीब 40 राजनयिकों को 10 अक्टूबर तक वापस बुलाने को कहा: रिपोर्ट
'द फाइनेंशियल टाइम्स' के अनुसार, भारत ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बिगड़ते द्विपक्षीय संबंधों के बीच कनाडा को 10 अक्टूबर तक अपने करीब 40 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। कनाडा के 62 राजनयिक अभी भारत में कार्यरत हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कनाडाई राजनयिकों ने आंतरिक मामलों में दखलअंदाज़ी की।
read more at जनसत्ता


