Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2022-23 में भारत ने अमेरिका व यूएई के बाद नीदरलैंड्स को किया सर्वाधिक निर्यात

short by अनिल कुमार / on Sunday, 14 May, 2023
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 में अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद नीदरलैंड्स को सर्वाधिक निर्यात किया है। भारत का निर्यात नीदरलैंड्स को 2021-22 के $12.5 बिलियन के मुकाबले 2022-23 में 48% बढ़कर $18.52 बिलियन हो गया है। गौरतलब है, भारत इन देशों में पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं आदि का निर्यात करता है।