डीसीडब्ल्यू ने आईपी कॉलेज में छात्राओं के उत्पीड़न को लेकर पुलिस व कॉलेज को भेजा नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने इंद्रप्रस्थ (आईपी) कॉलेज की छात्राओं से फेस्ट के दौरान हुए कथित उत्पीड़न को लेकर दिल्ली पुलिस और आईपी कॉलेज को नोटिस भेजा है। मालीवाल ने पुलिस से इस मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी व गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जानकारी आगामी 3 अप्रैल तक देने को कहा है।
read more at लेटेस्टली


