एमपी में लड़की के कान में हो रही थी तेज़ हलचल व असहनीय दर्द, निकला ज़िंदा बिच्छू
धार (एमपी) में एक 15-वर्षीय लड़की के कान से ज़िंदा बिच्छू निकाला गया है। बकौल परिजन, घर में घास की गठरियां रखते हुए लड़की ने कान में कुछ घुसने की शिकायत की थी जिसके बाद उसे तेज़ हलचल व असहनीय दर्द होने लगा। अस्पताल में डॉक्टर ने लड़की के कान में बिच्छू की पूंछ देखकर उसे सावधानी से बाहर निकाला।
read more at News18 हिंदी


