Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जमशेदपुर से जम्मूतवी जा रही ट्रेन के शौचालय में मिला बुज़ुर्ग का शव

short by मनीष झा / on Sunday, 29 September, 2024
जमशेदपुर (झारखंड) के टाटानगर से जम्मूतवी जा रही मूरी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच के शौचालय में एक बुज़ुर्ग का शव पड़ा मिला है। आरपीएफ के मुताबिक, डेढ़ घंटे तक शौचालय का गेट नहीं खुलने पर चुनार स्टेशन (उत्तर प्रदेश) पर यात्रियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। बकौल आरपीएफ, मृतक जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था।