Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल ने भर्ती करने से किया था इनकार

short by श्वेता भारती / on Saturday, 16 November 2024
आगरा (उत्तर प्रदेश) में रुखसाना नामक गर्भवती महिला द्वारा सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स हैं कि फतेहपुर सीकरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने अस्पताल में नर्स नहीं होने की बात कहते हुए रुखसाना को भर्ती करने से इनकार कर दिया था। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।