बिहार में पुलिस गोलीबारी में शख्स की मौत के बाद DSP रैंक के अधिकारी को पद से हटाया गया
रोहतास (बिहार) में कथित तौर पर पुलिस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और 2 अन्य लोगों के घायल होने के मामले में डीएसपी रैंक के एक अधिकारी और एक कॉन्स्टेबल को उनके पद से हटा दिया गया है। रोहतास के ज़िला मुख्यालय (सासाराम) से हटाए गए पुलिसकर्मियों में डीएसपी (यातायात) मोहम्मद आदिल बिलाल और कांस्टेबल चंद्रमौली नागिया शामिल हैं।
read more at Times Now नवभारत


