Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अखिलेश यादव के सामने ही मीटिंग में भिड़ गए सपा के दिग्गज; उन्होंने कहा- सब पैसे की गर्मी है

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 20 September, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन की मज़बूती को लेकर लखनऊ में एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें एटा और कासगंज ज़िलों के लगभग 250 वरिष्ठ नेता शामिल थे। इस बीच सपा नेता मंजीत यादव और जोगिंदर यादव के बीच तीखी बहस हो गई। इसपर अखिलेश भड़क गए और कहा कि यह सब 'पैसे की गर्मी' है।