हमसे विचार-विमर्श नहीं किया गया: झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर RJD
झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और जेएमएम के बीच हुए सीटों के बंटवारे को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल आरजेडी के सांसद मनोज झा ने कहा, "हमसे विचार-विमर्श नहीं किया गया। हमारे समक्ष सभी विकल्प खुले हैं।" उन्होंने कहा, "झारखंड में आरजेडी 15 से 18 सीटों पर अपने दम पर बीजेपी को हराने में सक्षम है।"
read more at भाषा


