Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरे बाल शेव करने पर बॉयफ्रेंड ने भी अपने बाल मुंडवा लिए थे: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान

short by तान्या झा / on Sunday, 26 January 2025
कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री हिना खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि जब उन्होंने अपने बाल शेव किए तो उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने भी बाल मुंडवाए थे। उन्होंने बताया कि रॉकी ने तभी बाल बढ़ने दिए जब उनके बाल फिर से उगने लगे थे। उन्होंने कहा, "हम साथ हंसे, रोए और...एक-दूसरे के आंसू पोछे हैं...जीवनभर करते रहेंगे।"