यूपी में फास्ट फूड फैक्ट्री में फटा बॉयलर; 7 मज़दूर झुलसे, दो की हालत गंभीर
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के एक फास्ट फूड फैक्ट्री में बुधवार को बॉयलर फटने से 7 मज़दूर झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों में से 2 लोगों की हालत गंभीर है। हादसे में ज़ख्मी सभी मज़दूर बिहार के रहने वाले हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
read more at Hindustan Times


