Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है 'सचेत' ऐप जिसका पीएम मोदी ने लोगों से उपयोग करने का किया आग्रह?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 27 April, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में लोगों से 'सचेत' ऐप इस्तेमाल करने का आग्रह किया। इस ऐप को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विकसित किया है। पीएम ने बताया, "यह ऐप आपको बाढ़, साइक्लोन, लैंडस्लाइड, जंगलों की आग, हिमस्खलन, आंधी-तूफान या फिर बिजली गिरने जैसी आपदाओं से सूचित व संरक्षित रखने का प्रयास करता है।"
read more at X