गुजरात में इमारत में आग लगने से 3 लोगों की हुई मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
राजकोट (गुजरात) में शुक्रवार को एक बहुमंज़िला इमारत के छठे व 7वें फ्लोर पर आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 30 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
read more at लेटेस्टली


