Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में 3 साल जेल की सज़ा मिलने के बाद BJP विधायक कंवर लाल मीणा की विधायकी हुई रद्द

short by खुशी / on Friday, 23 May, 2025
राजस्थान विधानसभा ने एक अधिसूचना जारी कर अंता विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कंवर लाल मीणा की सदस्यता समाप्त कर दी है। कंवर लाल को 2005 में एक चुनाव के दौरान एसडीएम पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में 3 साल जेल की सज़ा हुई है। उन्होंने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर किया था।