Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक पीएम शहबाज़ ने पूर्व पीएम इमरान संग सुलह की पेशकश की, कहा- आइए बात करें

short by शिव / on Wednesday, 26 June, 2024
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ सुलह की पेशकश की है। शरीफ ने नैशनल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा, "अगर उनके (पीटीआई) संस्थापक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो मैं फिर कहता हूं- आइए, बैठकर बात करें।"