Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों सोडा कैन के निचले हिस्से में होता है गड्ढा?

short by Monika sharma / on Sunday, 3 November, 2024
सोडा कैन का बेस चपटा नहीं होता और उसके डिज़ाइन में गड्ढा होता है। रीडर्स डायजेस्ट वेबसाइट के अनुसार, ऐसा बेस इस वजह से बनाया जाता है जिससे सोडा कैन ज़्यादा प्रेशर झेल सकें। दरअसल, अंदर कार्बन डायऑक्साइड गैस होती है, जो बाहर की ओर प्रेशर डालती है। एलुमिनियम कैन काफी पतले होते हैं जो आसानी से पिचक सकते हैं।