पुराने वाहनों पर बैन को लेकर SC पहुंची दिल्ली सरकार, फैसले पर पुनर्विचार का किया अनुरोध
दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 10+ साल पुराने डीज़ल और 15+ साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। दिल्ली सरकार के अनुसार, उम्र के आधार पर पाबंदी के बजाय वैज्ञानिक तरीकों से वाहनों की फिटनेस जांची जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में यह प्रतिबंध लगाया था।
read more at हिन्दुस्तान


