हमेशा नाबालिग लड़कों को ही क्यों गिरफ्तार किया जाता है?: टीनेज डेटिंग पर हाईकोर्ट
एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने टीनेज डेटिंग को लेकर सरकार से पूछा है, "नाबालिग जोड़ों में से हमेशा लड़कों को ही गिरफ्तार क्यों किया जाता है?" हाईकोर्ट ने कहा, "नाबालिग लड़कों को ऐसे मामलों में ज़्यादा-से-ज़्यादा इन चीज़ों से दूर रहने को कहा जा सकता है...गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए।" अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी।


