Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'हर घर से निकलेगी आवाज़...', पहलगाम हमले के खिलाफ जामा मस्जिद से मुस्लिमों ने दिया संदेश

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 25 April, 2025
दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर शुक्रवार को मुस्लिम व्यापारियों ने पहलगाम हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी 'हर घर से निकलेगी आवाज़, आतंकवाद का हो विनाश', 'पहलगाम पर हमला, इंसानियत पर हमला' और 'एक बेगुनाह इंसान का कत्ल, सारी इंसानियत का कत्ल है' लिखे बैनर थामे नज़र आए।