Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वित्तीय सलाह देते RBI गवर्नर का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, RBI ने किया आगाह

short by खुशी / on Tuesday, 19 November, 2024
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास का वित्तीय सलाह देने का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर आरबीआई ने आगाह करते हुए बयान जारी कर कहा है, "वीडियो में आरबीआई गवर्नर को कुछ निवेश योजनाएं लॉन्च करते या उनका समर्थन करते दिखाया गया है...ये वीडियो फर्ज़ी है...आरबीआई ऐसे कोई वित्तीय निवेश की सलाह नहीं देता।"