Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

5 महीने तक बंद रहेगा दिल्ली हवाई अड्डे का टर्मिनल-2, जानिए वजह

short by विप्रांशु पंत / on Wednesday, 26 February, 2025
इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने बताया है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को अप्रैल से 4-5 महीने के लिए बंद किया जाएगा। डीआईएएल के अनुसार, अपग्रेडेशन के काम के कारण इसे बंद किया जा रहा है। इस दौरान टर्मिनल-2 के ऑपरेशन्स टर्मिनल-1 पर स्थानांतरित किए जाएंगे। एयरपोर्ट के कुल 3-टर्मिनल हैं।