Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम सरकार ने राज्य में कानून की स्थिति की समीक्षा के बाद 6 महीने के लिए बढ़ाया अफस्पा

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 2 March, 2022
असम सरकार ने मंगलवार को बताया कि उसने राज्य में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम, 1958 (अफस्पा) को 28 फरवरी से 6-महीने के लिए बढ़ाया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, पिछले 6-महीनों में असम में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद अफस्पा को बढ़ाया गया है। गौरतलब है, नवंबर 1990 में असम में अफ्सपा लागू किया गया था।