Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पिलर गिरने से जान गंवाने वाले मां-बेटे के परिजन को बेंगलुरु मेट्रो देगी ₹20 लाख मुआवज़ा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 10 January, 2023
बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर के गिरने से उसकी चपेट में आकर जान गंवाने वाली मां व उसके ढाई वर्षीय बेटे के परिजन को बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ₹20 लाख का मुआवज़ा देगी। बीएमआरसीएल के एमडी अंजुम परवेज़ ने कहा, "मामले में विस्तृत जांच की जाएगी।" उन्होंने कहा, "ऐसी घटना आगे दोबारा न हो इसको लेकर कदम उठाएंगे।"