Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हफ्तेभर में छठी बार कीमतें बढ़ने पर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे पेट्रोल के दाम

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 5 October 2021
तेल कंपनियों द्वारा देश में हफ्तेभर के भीतर छठी बार कीमतें बढ़ाने के बाद पेट्रोल के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल क्रमश: ₹102.64/लीटर (₹0.25/लीटर महंगा) और ₹108.67/लीटर (₹0.24/लीटर महंगा) का हो गया है। वहीं, 11 दिनों में 9वीं बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में डीज़ल का दाम ₹91.07/लीटर हो गया है।