महाराष्ट्र में 4 नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने को लेकर बेकरी का मालिक हुआ गिरफ्तार
पालघर (महाराष्ट्र) में पुलिस ने 4 नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने को लेकर मंगलवार को एक बेकरी के मालिक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बेकरी में सामान खरीदने गई एक नाबालिग लड़की को आरोपी ने गलत तरीके से छुआ था। बकौल पुलिस, बाद में 3 अन्य नाबालिग लड़कियों के परिजन ने भी आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी।
read more at भाषा


